प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू होने के साथ ही एक सितंबर से शराब भी सस्ती हो गई है। कोरोना संक्रमण में नुकसान की भरपाई के लिए लगाई गई अतिरिक्त शराब ड्यूटी को तत्काल हटा दिया गया है। सरकार ने विभिन्न प्रकार की शराब के एमआरपी पर 50 फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगाया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है।