जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन कस्बे से एक किलोमीटर पहले निहाड़ स्थान पर सोमवार शाम को एक टेंपो ट्रैवलर बेकाबू होकर चिनाब दरिया में जा गिरा। हादसे में वाहन समेत नौ से दस लोग लापता हो गए हैं। वाहन के गिरते समय एक व्यक्ति टेंपो से छिटक कर बाहर गिर गया,उसे कोई चोट नहीं आई है।