उप-राज्यपाल ने कहा कि घाटी में कुछ घटनाएं जरूर हुई हैं। हम व्यवस्था कर रहे हैं और ऐसा वातावरण बनाना चाहते हैं जहां हर आदमी अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सके। कहा कि पिछले चार वर्षों की तुलना में इस बार तीन गुना से ज्यादा पर्यटक यहां आएं हैं। इस बार संदेश पूरे देश भर में गया है कि जम्मू-कश्मीर सुरक्षित है और यहां शांति है।