फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: उपराज्यपाल ने माता वैष्णो के दरबार में टेका माथा, जम्मू से कटड़ा के बीच जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

Fri, 05 Apr 2024 12:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को धर्मनगरी कटड़ा में त्रिकुटा की पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका। उन्होंने सभी के लिए सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को धर्मनगरी कटड़ा में त्रिकुटा की पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका। उन्होंने सभी के लिए सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब जम्मू से कटड़ा के बीच सीधी हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध होगी। राजभवन में उप राज्यपाल एवं श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की 72वीं बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में 27 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

ककरयाल में खुलेगा मेडिकल कॉलेज खोला

बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार, स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए ककरयाल (कटड़ा) में श्राइन बोर्ड का मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। कटड़ा और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में नए भवनों का निर्माण किया जाएगा।

बोर्ड ने पाया कि जम्मू हवाई अड्डे और कटड़ा के पंछी हेलीपैड के बीच सीधी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से आपातकालीन स्थिति में भी मदद मिलेगी। वर्तमान में वैष्णो देवी यात्री जम्मू से कटड़ा सड़क अथवा रेल मार्ग से पहुंच कर कटड़ा से हेलीकॉप्ट सेवा का लाभ ले रहे हैं भविष्य में उन्हें जम्मू से कटड़ा के बीच सीधी हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध होगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें