नई दिल्ली में फंसे लद्दाख के यात्रियों को राहत देने के लिए, LAHDC लेह ने कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन और ओवरलैंड एस्केप लद्दाख की मदद से 29 फरवरी को विशेष विमान किराये की घोषणा की है।
दिल्ली से लेह आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 29 फरवरी को दिल्ली से लेह आने के लिए किराए में छूट की घोषणा की गई है। प्रत्येक यात्री को 11 हजार 500 अदा करने होंगे। इसमें बुजुर्गों, मरीजों व उनके तीमारदारों को प्राथमिकता दी जाएगी। लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (एलएएचडीसी), लेह ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
एलएएचडीसी, लेह ने बताया कि दिल्ली में फंसे यात्रियों को राहत प्रदान करने के लिए कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन और ओवरलैंड एस्केप लद्दाख की सहायता से 29 फरवरी को विशेष हवाई किराये की घोषणा की गई है।
एलएएचडीसी लेह के अध्यक्ष एवं सीईसी लेह ताशी ग्यालसन ने कहा कि इस सुविधा से मरीजों, वरिष्ठ नागरिकों और तीर्थयात्रियों सहित फंसे हुए यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्होंने इस प्रयास के लिए संसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष टोनियो लेह और ओवरलैंड एस्केप लद्दाख के एमडी टी दोरजे की सराहना की।