फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा के एआरटीओ व दो इंस्पेक्टर निलंबित, भ्रष्टाचार मामले में लंबित जांच के चलते सरकार ने की कार्रवाई

Fri, 12 Nov 2021 10:00 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Secretariat Jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के मामले में लंबित जांच के चलते सरकार ने परिवहन विभाग कश्मीर के तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में शुक्रवार को सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने आदेश जारी किया। आदेश के तहत कुपवाड़ा के एआरटीओ मोहम्मद मुख्तार सोफी, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर खुर्शीद अहमद काना और मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर अब्दुल हमीद भट को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


निलंबन अवधि के दौरान तीनों अधिकारी कश्मीर के मंडलायुक्त कार्यालय में अटैच रहेंगे। इसके अलावा परिवहन विभाग को आदेश दिया गया है कि वह भी निलंबित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रकिया शुरू करें। सूत्रों के अनुसार, ये कार्रवाई इस साल 3 सितंबर को एसीबी के एक पत्र के बाद हुई, जिसमें अधिकारी और अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की गई थी। एसीबी ने पहले ही मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई उसी का हिस्सा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें