इससे पहले शुक्रवार को शोपियां के गनपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली थी। मारे गए आतंकी की पहचान एतमाद अहमद डार के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से सक्रिय था और लश्कर के लिए काम कर रहा था। पुलिस को मुठभेड़ वाली जगह से एके 56 सहित गोला-बारूद इत्यादि मिला है।
बता दें कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। घेरा सख्त होता देख छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करने से पहले सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया। बावजूद इसके आतंकियों की ओर से फायरिंग जा रही। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और एक आतंकी को मार गिराया।
यह भी पढ़ें- शहीद डीएसपी: अमन ठाकुर के नाम पर प्रशासनिक ब्लॉक, बहादुरी की मिसाल और इस जांबाज से थर्राते थे आतंकी
यह भी पढ़ें- मानवता अभी जिंदा है: पेड़ में फंसकर आखिरी सांसे गिन रहा था बेजुबान, फिर आए फरिश्तों ने दिया जीवनदान