फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, कुलगाम मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, हाईवे पर यातायात बंद

Fri, 13 Aug 2021 08:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर गुरुवार दोपहर बाद आतंकियों ने बीएसएफ के काफिले पर अंधाधुंध फायरिंग की। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया। शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराने में सफलता पाई। 
विज्ञापन
security forces - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। जिस बिल्डिंग में आतंकी छिपे हैं, उसकी तलाशी ली जा रही है। उधर, श्रीनगर-जम्म हाईवे पर यातायात रोक दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर गुरुवार दोपहर बाद आतंकियों ने बीएसएफ के काफिले पर अंधाधुंध फायरिंग की। हमले के बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान हमलावर आतंकी भागकर एक दुकान के गोदाम में छिप गए और वहां से भी सुरक्षाबलों पर फायरिंग की।

अंधाधुंध गोलीबारी में एक सीआरपीएफ जवान, एक सेना का जवान और दो नागरिकों को गोलियां लगीं। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जम्मू से श्रीनगर जा रहा काफिला जैसे ही काजीगुंड इलाके के मलपोरा में पहुंचा तो पहले से घात लगाए आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग के बाद काफिले में शामिल जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की। इस दौरान आतंकी मौके से भाग निकले। जवानों ने पीछा किया तो आतंकी एक दुकान के गोदाम में घुस गए। सुरक्षाबलों ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन वे तैयार नहीं हुए। उन्होंने सुरक्षाबलों पर फायरिंग जारी रखी। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

उधर, कश्मीर जोन के आईजी ने बताया कि बीएसएफ के काफिले पर दो आतंकवादियों ने एक इमारत से फायरिंग की, इसमें हमारा कोई जवान घायल नहीं हुआ। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए आतंकियों को घेर लिया और मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकियों के खात्मे के लिए हमने रॉकेट लॉन्चर का इस्तेमाल किया, जिसमें रात में एक आतंकी मारा गया।

यह भी पढ़ें


 

विज्ञापन

आईजी ने बताया कि एक आतंकवादी मारा गया है। जिस गोदाम में आतंकी छिपे थे, उसकी अभी तलाशी नहीं हो पाई है। इसके साथ ही इलाके में भी तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें