फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने रेत ले जा रहे ट्रक को किया सीज

विज्ञापन
तहसीलदार द्वारा पकड़ा गया रेत से भरा ट्रक।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ में धड़ल्ले से जारी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को तहसीलदार मोनिका शर्मा ने अवैध रूप से रेत ले जाए रहे एक ट्रक को सीज कर दिया। तहसीलदार की तरफ से यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की शिकायत पर की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि तहसीलदार मोनिक शर्मा ने पुलिस व खनन विभाग की टीम सहित बट्टल में नाका लगा रखा था। ट्रक नंबर जेके 02 एएस 1337 रेत भर कर ले जा रहा था। उसे रोककर जांच की और रेत मिलने पर उसे सीज कर दिया। इस मौके पर एसएचओ बलविंदर सिंह भाऊ, खनन विभाग के सुपरवाइजर वरिंदर सिंह उपस्थित थे। तहसीलदार ने बताया कि हमें कई दिनों से शिकायत आ रही थी कि कंडी क्षेत्र की खड्डों से अवैध रूप से रेत चोरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें