फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व रणजी खिलाड़ी की याद में क्रिकेट प्रतियोगिता कराई

विज्ञापन
पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी प्रणब महाजन की याद में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
विज्ञापन
आरएस पुरा। पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी प्रणव महाजन की याद में बाना सिंह मैदान में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 32 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता एक विकेट पर आधारित रही। हर मैच मात्र एक ओवर का खेला गया। एक टीम में मात्र दो खिलाड़ी ही रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जम्मू जिले की विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता पर आरएस पुरा की टीम के खिलाड़ियों ने कब्जा किया। इस अवसर पर एसडीपीओ रेलवे जम्मू नरेश मुख्य अतिथि रहे। इसके अलावा थाना प्रभारी राजेश शर्मा, मॉर्निंग वॉकर एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार गुप्ता, मनोज कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इससे पहले पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रणव महाजन को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पूर्व रणजी खिलाड़ी के भाई पुनीत महाजन ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। मॉर्निंग वॉकर एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार गुप्ता ने कहा कि पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रणव महाजन ने पूरे जम्मू में खेलों को बढ़ावा देने में योगदान दिया। हमेशा ही दूसरों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर मनोज कश्यप, बलजीत सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें