पौनी। जिला खेल विभाग की ओर से हाई स्कूल खैरालेड़ में प्रतियोगिता जारी रही। शनिवार को लड़कियों के खो-खो के मुकाबले खेले हुए। विभाग के निदेशक गजनाफर अली के दिशा निर्देश पर जिला अधिकारी सुभाष चंद्र की देखरेख में मुकाबले करवाए गए।
अंडर-14 के मैच में हाई स्कूल खैरालेड़ की टीम ने मिडिल स्कूल ढ़ाल को छह अंको से हरा दिया। वहीं, अंडर-17 के मुकाबले में हायर सेकेंडरी स्कूल भारख की टीम ने हाई स्कूल खैरालेड़ को चार अंकों से पटकनी दी। मौके पर जेडईपीओ अशोक कुमार, पीईटी व प्रेस इंचार्ज जगदेव सिंह भी मौजूद रहे।