फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ कांडः घटना के वक्त यूपी में इम्तिहान दे रहा था रेप का आरोपी, क्राइम ब्रांच की चार्जशीट पर सवाल

Sat, 14 Apr 2018 08:57 PM IST
राजेश विद्यार्थी ,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
KATHUA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

जम्मू बार एसोसिएशन ने कठुआ गैंगरेप की चार्जशीट पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। एसोसिएशन के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने जिस विशाल जंगोत्रा को दुष्कर्म का आरोपी करार दिया है, वो घटना के वक्त सैकड़ों मील दूर मुजफ्फरनगर के एक परीक्षा केंद्र में इम्तिहान दे रहा था।

विज्ञापन


एसोसिएशन ने अपने दावे के समर्थन में दस्तावेजी सबूत भी पेश किए हैं। विशाल इस घटना के मुख्य साजिशकर्ता सांझीराम का बेटा है। क्राइम ब्रांच की चार्जशीट के मुताबिक विशाल एक दूसरे आरोपी के बुलावे पर बच्ची से दुष्कर्म के लिए परीक्षा छोड़कर मुजफ्फरनगर से रसाना आया था। 

बार एसोसिएशन का दावा है कि विशाल जंगोत्रा 12 जनवरी 2018 को मुजफ्फरनगर के एक परीक्षा केंद्र में इम्तिहान दे रहा था। वह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के तहत आने वाले आकांक्षा कालेज का छात्र था, जिसका सेंटर मुजफ्फरनगर के केके जैन कालेज में पड़ा था।
विज्ञापन


वहां के रिकार्ड इस बात की गवाह हैं। इसमें बाकायदा तारीख भी लिखी हुई है और विशाल के दस्तखत भी हैं। बार एसोसिएशन के प्रवक्ता एडवोकेट गगन बसोत्रा ने ये सारी बातें सामने रखीं। उनके मुताबिक इस केस की जांच शुरू से ही शक के दायरे में है। विशाल जंगोत्रा का केस इसकी गवाही देता है।

विशाल 12 जनवरी को परीक्षा केंद्र में था। वह मृदा विज्ञान की परीक्षा दे रहा था। कागजों के मुताबिक उसने सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक परीक्षा दी। जबकि चार्जशीट के अनुसार विशाल को मुख्य आरोपी दीपक खजूरिया ने 11 जनवरी को ही टेलीफोन पर बताया था कि अगर वह अपनी शारीरिक भूख को मिटाना चाहता है तो वह भी रसाना में आ जाए।

नाबालिग को 11 जनवरी के दिन अगवा कर लिया गया था। विशाल मुजफ्फरनगर से 12 जनवरी सुबह छह बजे रसाना पहुंचा। इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे स्थानीय देवस्थान आकर उसने दुष्कर्म किया। 

बड़ी साजिश का हिस्सा मान रही है क्राइम ब्रांच
जम्मू। रेप वाले दिन परीक्षा देने और हाजिरी रजिस्टर पर विशाल के दस्तखत की बात को क्राइम ब्रांच एक बड़ी साजिश का हिस्सा मान रही है। क्राइम ब्रांच के अनुसार इसके लिए सांझी राम ने कालेज प्रबंधन व विवि के कर्मचारियों को पैसा खिलाया और परीक्षा केंद्र में मौजूद रहने के दस्तावेज तैयार किए हैं।

इस मामले की क्राइम ब्रांच आगे जांच करेगा। क्राइम ब्रांच ने संबंधित परीक्षा केन्द्र जाकर कुछ दस्तावेज व सीसी टीवी वीडियो रिकार्डिंग के फुटेज जब्त किए हैं। इस बात का जिक्र क्राइम ब्रांच ने अपनी चार्जशीट में भी किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें