श्रीनगर के बाहरी इलाके बडगाम के उच्चतर माध्यमिक की एक छात्रा को थाइलैंड के प्रतिष्ठित कर्ट हॉन स्कॉलरशिप के लिए चयनित किया गया है। इस दो साल के फुल टाइम स्कॉलरशिप के लिए चुनी जाने वाली वह भारत की दूसरी स्टूडैंट है।
बडगाम के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की 15 साल की बुशरा नवीं थाइलैंड की सबसे प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप पाने में सफल हुई है। वह भारत की दूसरी लड़की है जिसे इस सम्मान को पाने सफल रही। बुशरा नवीं कश्मीर की पहली लड़की हैं जिसे थाइलैंड के प्रतिष्ठित कर्ट हॉन स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है।
प्रतिष्ठित कर्ट हॉन स्कॉलरशिप थाइलैंड के फुकेट इंटरनेशनल अकादमी द्वारा दिया जाता है। फुकेत इंटरनेशनल अकादमी के अधिकारियों ने कहा है कि, 'हम इस बात की खुशी है कि बुशरा नवीं को दो साल की फुल टाइम स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है।
बुशरा को फुकेट इंटरनेशनल अकादमी द्वारा आयोजित की गई प्रतियोगिता की कड़ी चयन प्रक्रिया के तहत चुना गया है। केवल दो छात्रों को इस छात्रवृत्ति के लिए भारत से चयनित किया गया है। एक कश्मीर की बुशरा नवी और देहरादून से एक की हेमलता शामिल है।
एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत बुशरा एक साल के लिए अमेरिका में शिक्षा के लिए जा चुकी है। बुशरा नवीं की अंतरराष्ट्रीय संबंधों में गहरी रुचि है और प्रशासन में ही अपना कैरियर बनाना चाहती हैं।