फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएंडके बैंक ब्याज दरों को कम करे-व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट जम्मू के बैनर तले व्यापारियों के शिष्टमंडल ने जेएंडके बैंक के चेयरमैन व अध्यक्ष आरके छिब्बर से मुलाकात कर व्यापारी समुदाय के मुद्दों को उठाया। इसमें प्रमुख रूप से वेयरहाउस नेहरू मार्केट की बैंक शाखा में नकदी जमा करवाने का समय बढ़ाने, अतिरिक्त एटीएम, ब्याज दरों में कमी, लेन देन संदेश, एनपीए खातों का पुनर्गठन की मांग की गई।
विज्ञापन

शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे फेडरेशन प्रधान दीपक गुप्ता ने कहा कि मार्च 2020 से कोविड महामारी के कारण व्यापारी समुदाय को बुरी तरह से प्रभावित होना पड़ा है। इससे बड़ी संख्या में व्यापारियों के बैंक खाते एनपीए हो गए। बैंक प्रबंधन को ऐसे खाताधारकों के ब्याज की एकमुश्त छूट देने के साथ खातों का पुनर्वास और पुनर्गठन करना चाहिए। वेयर हाउस नेहरू मार्केट स्थित जेएंडके बैंक शाखा में रात सात बजे तक नकदी स्वीकार करने की व्यवस्था की जाए। बैंक के इससे पूर्व बंद हो जाने के कारण व्यापारियों को रात में अपने साथ नकदी ले जानी पड़ती है, जो उनके लिए सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस में वर्तमान में बैंक के एकमात्र एटीएम नियमित तौर पर काम नहीं करता है और उसमें पर्याप्त नकदी उपलब्ध नहीं होती है। इससे बेहतर रखरखाव के साथ एक अतिरिक्त एटीएम स्थापित किया जाए। जेएंडके बैंक की ब्याज दरें अन्य बैंकों की तुलना में अधिक हैं, जिसे अन्य बैंकों के बराबर लाया जाए। बैंक सीमा के वार्षिक नवीनीकरण के शुल्क भी अधिक महंगे हैं। बैंक चेक बुक और अन्य लेनदेन के शुल्क काट रहा है, जबकि अन्य बैंक ऐसा नहीं कर रहे हैं। बैंक खाते में आनलाइन नकद हस्तांतरण के दौरान भेजे जाने वाले संदेश में राशि के साथ उसे भेजने वाले पक्ष का नाम प्रदर्शित किया जाए, ताकि जमा करवाने वाले का पता चल सके। इस पर छिब्बर ने आश्वासन दिया कि व्यापारी समुदाय की जायज मुद्दों का प्राथमिकता पर हल करवाने के उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें