फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन के चलते जम्मू श्रीनगर हाइवें बंद,अमरनाथ यात्रा रोकी

Sat, 08 Aug 2015 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में दो दिनों से लगातार हो रही से चलते उधमपुर के पास मलवा गिरने से जम्मू श्रीनगर हाइवे बंद हो गया है। खेड़ी में शनिवार सुबह भूस्खलन की वजह से हाईवे बंद कर दिया गया है। करीब सात सौ वाहन फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


भूस्खलन के बाद अमरनाथ यात्रा को भी रोक दिया गया है। खेड़ी जम्मू श्रीनगर हाइवे पर सबसे अधिक भूस्खलन प्रभावित इलाका है। यहां पर भारी बारिश के बाद अक्सर पहाडियों से पस्सियां गिर जाती है।

जिसके चलते जम्मू श्रीनगर हाइवे का यातायात रुक जाता है। हाइवे बंद के चलते अमरनाथ के लिए रवाना किए गए जत्थे भी हाइवे पर फंसे हुए है।

शुक्रवार को बालटाल और पहलगाम स्थित नुनवन के आधार शिविरों से यात्रा पर जाने वाले 37वें जत्थे को समय पर रवाना किया गया था। बाबा के भक्तों का आंकड़ा 3,36,055 पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें