फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइकॉनिक वीक: संगीत की धुनों के बीच रंगबिरंगी रोशनी से चमक उठा जम्मू का मशहूर बाहु फोर्ट

Thu, 28 Oct 2021 01:03 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड, प्रशासन और पर्यटन विभाग के सहयोग से बुधवार को बाहु फोर्ट में लाइट और साउंड शो का आयोजन किया गया है।  जो आगामी दो दिन तक जारी रहेगा
विज्ञापन
जम्मू के बाहू फाेर्ट का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर के बाहु फोर्ट रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है, जिसे देख कर शहरवासी और लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। आइकॉनिक वीक के तहत जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड, प्रशासन और पर्यटन विभाग के सहयोग से बुधवार को बाहु फोर्ट में लाइट और साउंड शो का आयोजन किया गया है, जो आगामी दो दिन तक जारी रहेगा। इस मौके पर मेयर चंद्र मोहन गुप्ता इसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


मेयर ने कहा कि तीन दिवसीय आयोजन जनता को पसंद आया तो आगे भी जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम की शुरू में स्थानीय कलाकार जूही सिंह ने प्रस्तुतियां दी। साथ ही जम्मू के प्रसिद्ध विरासत स्थलों को दर्शाने वाली एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। जिसे फिशरीज पार्क के सामने बाहु किले की दीवार पर दिखाया गया। इससे बाहु फोर्ट की हैरीटेज चित्र को दर्शाने का प्रयास किया गया है।

मेयर ने कहा कि कई प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी के तहत शुरू किए गए हैं। कई पूरे हो चुके हैं। प्रोजेक्टों  के पूरा होने से अब जम्मू भी स्वतंत्र रूप से पर्यटन के रूप में जाना जाएगा। इससे देश के मेट्रो शहरों की तुलना में जम्मू का नाम भी होगा।  आयुक्त अवनी लवासा ने कहा कि समृद्ध विरासत और जम्मू शहर के इतिहास को उजागर करने वाले साउंड एंड लाइट शो को मंदिरों के शहर में पर्यटकों को आकर्षित करने और बनाए रखने के लिए एक और आयाम जोड़ने के लिए पेश किया गया है। इससे काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें