फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: डेलीवेजर कर्मचारियों ने किया उपराज्यपाल कार्यालय का घेराव, पुलिस के साथ हुई हल्की धक्का-मुक्की

Mon, 18 Apr 2022 01:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पीएचई डेलीवेजर कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारी उपराज्यपाल कार्यालय घेराव करने के लिए आगे बढ़े। इस दौरान कर्मचारियों और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई।
विज्ञापन
PHE Employee Protest Jammu - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर में पीएचई डेलीवेजर कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी उपराज्यपाल कार्यालय घेराव करने के लिए आगे बढ़े। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरीकेड को तोड़ कर आगे बढ़ने की कोशिश की।  कर्मचारियों और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली।

विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान उन पर हल्का बल प्रयोग भी किया और उनके कुछ साथियों को पुलिस ने पकड़ा भी है। इसे लेकर वे सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने बताया कि जम्मू में 22 हजार और कश्मीर 10 हजार के करीब कर्मचारी काम कर रहे हैं।  वे लंबे समय से सरकार से उनकी समस्याओं को हल करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, अब तक इन्हें हल नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें