पुलिस द्वारा जिस महिला को गिरफ्तार किया गया है उसके पास से ग्रेनेड के साथ ही भारी मात्रा में आतंकी संगठन के पोस्टर बरामद किए गए है। वहीं पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अलूसा इलाके से एक महिला ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्लयू) को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से ग्रेनेड बरामद हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस सूचना के आधार पर नाका लगाकर जांच की जा रही थी।
इस दौरान महिला ओजीडब्लयू को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से ग्रेनेड के साथ ही भारी मात्रा में आतंकी संगठन के पोस्टर बरामद किए गए। महिला बारामुला के शीरी की रहने वाली है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।