केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में मौसम आज दूसरे दिन में बिगड़ा हुआ है। जम्मू, सांबा, उधमपुर समेत कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, मुगल रोड, जोजिला, गुलमर्ग समेत कई ऊंचाई वाले में क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। बारिश के चलते रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 बंद हो गया। इससे मार्ग के दोनों ओर जाम लग गया है। जम्मू कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका के कारण राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है।
रामबन के उपायुक्त मुसरत इस्लाम ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बताया कि लगातार बारिश के कारण केफेटेरिया मोड़ पर एनएच-44 पर आवाजाही अवरुद्ध हो गई है। उन्होंने लोगों को आज इस मार्ग पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने यह भी बताया कि लगातार बारिश को देखते हुए रामबन में उच्च माध्यमिक स्तर तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल आज बंद रहेंगे। हालांकि परीक्षाएं अधिसूचित तिथि के अनुसार आयोजित की जाएंगी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 17 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में बिजली गिरने और तूफान की संभावना के साथ अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
रणवीरेश्वर मंदिर जम्मू के भवन का हिस्सा गिरा
- फोटो : संवाद
170 साल पुराने रणवीरेश्वर मंदिर के भवन का एक हिस्सा गिरा
बिगड़े मौसम के चलते जम्मू शहर के बीचों बीच स्थित 170 साल पुराने रणवीरेश्वर मंदिर के भवन का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में अभी तक किसी जानी नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन मंदिर के गर्भगृह के आगे के हिस्से को भारी नुकसान हुआ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पुंछ में जली हुई स्कूटी
- फोटो : संवाद
पुंछ: आसमानी बिजली गिरने से स्कूटी जलकर राख, तारों को पहुंचा नुकसान
जम्मू संभाग के जिला पुंछ और राजोरी को कश्मीर घाटी के जिला शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड बर्फबारी के चलते बंद हो गया है। मुगल रोड पर पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विंग की तरफ से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया गया है। वहीं, मंगलवार को तड़के पुंछ नगर के मोहल्ला रेडियो स्टेशन के पास आसमानी बिजली गिरने से वहां खड़ी की गई एक स्कूटी जलकर तबाह हो गई। आसमानी बिजली से क्षेत्र में लगाई गईं बिजली की तारों, केबल और मोबाइल नेटवर्क की तारों को भी नुकसान पहुंचा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...