फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला: युवा सेमिनार संपन्न, शिक्षा नीति और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने पर युवाओं ने साझा किए विचार

Tue, 17 Oct 2023 04:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला

सार

यूथ कॉन्क्लेव में दो सत्र आयोजित किए गए, जिनमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ-साथ प्रतिष्ठित वक्ता भी शामिल हुए। पहला सत्र नवोन्मेषी शिक्षाशास्त्र और नई शिक्षा नीति (एनईपी) पर केंद्रित रहा।
विज्ञापन
युवा सेमिनार 2023 - फोटो : साकिव नबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के बारामुला स्थित कश्मीर विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस में मंगलवार को युवा सेमिनार 2023 का आयोजन हुआ। भारतीय सेना और कश्मीर सेंट्रल पत्रिका के सहयोग से इसे आयोजित किया गया। यूथ कॉन्क्लेव में दो सत्र आयोजित किए गए, जिनमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ-साथ प्रतिष्ठित वक्ता भी शामिल हुए। पहला सत्र नवोन्मेषी शिक्षाशास्त्र और नई शिक्षा नीति (एनईपी) पर केंद्रित रहा।

विज्ञापन


दूसरा सत्र सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने पर केंद्रित रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से सूफी परंपराओं सहित कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान की सुरक्षा और जश्न मनाने के तरीकों के बारे में अपने विचार साझा किए।

विज्ञापन

युवा सेमिनार 2023 - फोटो : साकिव नबी
यूथ कॉन्क्लेव का उद्घाटन प्रोफेसर डॉ. गुल मोहम्मद वानी ने किया, जिन्होंने मुख्य भाषण दिया। प्रसिद्ध लेखक और वरिष्ठ पत्रकार बशीर असद ने अपने उद्घाटन भाषण में आकर्षक और गहन चर्चा का माहौल तैयार किया। कार्यक्रम में कलाकारों की एक टीम ने कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता की एक मनोरम झलक प्रदान की।

सेमिनार में शिक्षाविद, बुद्धिजीवी सहित विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल हुए। सेमिनार ने शैक्षिक सुधारों, नवाचार और सांस्कृतिक उत्सव के आसपास जीवंत चर्चा का माहौल तैयार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें