फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: प्रदेश में गर्मी ने छुटाए पसीने, जम्मू में पारा 40 डिग्री के पार, जानें मौसम का हाल

Wed, 08 May 2024 03:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 10 मई तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, लेकिन 11 से 13 अप्रैल को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
जम्मू के झज्जर कोटली में गर्मी से राहत पाने पहुंचे लोग - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई महीने के आगे बढ़ने के साथ ही जम्मू-कश्मीर में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। जम्मू में पिछले चार दिन में तापमान में भारी उछाल के साथ पारा 40 डिग्री के पास पहुंच गया है। इसका जनजीवन पर भी असर दिखने लगा है। आगामी दिनों में भी मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री तक जा सकता है। 

विज्ञापन


तापमान में उछाल के साथ अचानक इलेक्ट्रानिक उपकरणों का प्रयोग बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ गई है। प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है। कश्मीर में भी तपिश का अहसास बढ़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 10 मई तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, लेकिन 11 से 13 अप्रैल को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिनभर मौसम साफ रहने से दोपहर को पसीने छूट रहे हैं। इस समय बाजारों से भीड़ भी कम होने लगी है। लोग जरूरी खरीदारी के लिए अब शाम के समय बाहर निकल रहे हैं। 
विज्ञापन


जम्मू में दिन का पारा मंगलवार को सामान्य से थोड़ा चढ़कर 38.5 और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी पारे में उछाल आया है। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री चढ़कर 29.2 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात में ठंडक कायम है। लेह में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें