फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में तीसरे दिन भी पारा 33 डिग्री के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। बारिश न होने से कश्मीर में गर्मी बढ़ गई है। घाटी के कई जिलों में तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। श्रीनगर में लगातार तीसरे दिन दिन भी पारा 4.3 डिग्री चढ़कर 33.4 डिग्री रहा।
विज्ञापन

जम्मू में भी मौसम साफ होने के बाद गर्मी व उमस बढ़ गई है। हालांकि संभाग के पहाड़ी जिलों में अधिकतम पारा सामान्य से थोड़ा नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार पांच और छह जुलाई को अधिक भारी बारिश की संभावना है।
जम्मू में शनिवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 35.1 और न्यूनतम 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। बनिहाल में तापमान 28.6, बटोत में 27.1, कटड़ा में 32.2 और भद्रवाह में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में 28.4 और गुलमर्ग में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 31.6 और कारगिल में 36.0 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें