फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: दो नाबालिग संग दुष्कर्म, पिकनिक मनाने गई थीं; रातभर जंगल में ही दर्द से कराहती रहीं, अगले दिन मिलीं

Sat, 08 Jun 2024 05:22 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, जम्मू

सार

पुलिस ने बताया कि एक पीड़िता की उम्र 16 और दूसरी की 17 साल की है। ये दोनों की स्कूल की ओर से पिकनिक बनाने गई थीं। शुक्रवार शाम को दोनों आरोपियों ने इनके साथ जंगल में ही दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उधमपुर में दो नाबालिग संग दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया गया। यहां उधमपुर के जंगल में दो नाबालिग लड़कियों संग दो लोगों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक का नाम दलीप कुमार और दूसके का नाम रविंदर कुमार है। ये दोनों ही पंचौंड इलाके के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि एक पीड़िता की उम्र 16 और दूसरी की 17 साल की है। ये दोनों की स्कूल की ओर से पिकनिक बनाने गई थीं। शुक्रवार शाम को दोनों आरोपियों ने इनके साथ जंगल में ही दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़कियां पूरी रात जंगल में बेहोश पड़ी रहीं। लापता की सूचना मिलने पर शनिवार सुबह पुलिस ने उन्हें बरामद किया।
विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी ने दोनों लड़कियों को उपचार के लिए रामनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। 
उन्होंने बताया कि आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे, लेकिन विशेष पुलिस टीमों द्वारा इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें