जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अनुच्छेद-370 और 35-ए की बहाली के लिए इतिहास के पन्नों को पलटते हुए अपनी बात सबके सामने रखी है। उधर, आईएसआईएस मॉड्यूल को लेकर एनआईए की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें
पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर अनुच्छेद-370 और 35-ए की बहाली का राग अलापा है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद-370, 35-ए और डोमिसाइल कानून विदेशी मुल्क के द्वारा नहीं दिए गए थे। इससे पहले कि राष्ट्र हमें ये देता, महाराजा हरि सिंह इसे जम्मू-कश्मीर के लोगों की पहचान की रक्षा के लिए लाए थे। उन्होंने कहा था कि हमारे पास ये कानून हैं जिन्हें बरकरार रखना है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: बारिश ने तोड़ा 32 साल का रिकॉर्ड, गांदरबल में बादल फटने से मची तबाही, देखिए तस्वीरें
जम्मू शहर में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। 32 साल बाद शहर में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिला है। शहर में 1989 के बाद जुलाई महीने में अब तक की सबसे अधिक 150.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मन मोह लेंगी ये तस्वीरें: देखिए माता वैष्णो देवी का धाम नजारा और मौसम का जादू
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान मामलों में अब काफी गिरावट आई है। इसका असर माता वैष्णो देवी की यात्रा पर भी दिखने लगा है। रविवार शाम सात बजे तक करीब दस हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। वहीं, धर्मनगरी, यात्रा मार्ग और भवन मां वैष्णो के जयकारों से गूंज रहा है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
आईएसआईएस मॉड्यूल: एनआईए ने दूसरे दिन अनंतनाग में की छापेमारी, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं
आईएसआईएस मॉड्यूल को लेकर एनआईए ने दूसरे दिन अनंतनाग में छापेमारी की। दो जगहों पर छापेमारी की गई लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। रविवार को अनंतनाग में चार जगहों पर छापेमारी की गई थी। इसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश से तबाही जैसा मंजर, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, देखिए तस्वीरें
जम्मू संभाग में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। नदी-नाले उफान पर हैं। कई इलाकों में जलभराव हो गया है। घरों में पानी घुस जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें