फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती ने पलटे इतिहास के पन्ने: अनुच्छेद-370 और 35-ए की बहाली के लिए दिया ये तर्क

Mon, 12 Jul 2021 02:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अनुच्छेद-370 और 35-ए की बहाली के लिए जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इतिहास के पन्नों को पलटते हुए अपनी बात सबके सामने रखी है।
विज्ञापन
पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर अनुच्छेद-370 और 35-ए की बहाली का राग अलापा है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद-370, 35-ए और डोमिसाइल कानून विदेशी मुल्क के द्वारा नहीं दिए गए थे। इससे पहले कि राष्ट्र हमें ये देता, महाराजा हरि सिंह इसे जम्मू-कश्मीर के लोगों की पहचान की रक्षा के लिए लाए थे। उन्होंने कहा था कि हमारे पास ये कानून हैं जिन्हें बरकरार रखना है।
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने कहा कि लेकिन इन कानूनों के निरस्त होने के बाद ऐसा लगता है कि इसके पीछे एकमात्र मकसद जम्मू-कश्मीर को लूटना था। चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स में बाहर के लोगों को शीर्ष स्थान दिया जा रहा है, हमारा पानी और बिजली बाहर जाती है। हमारे ट्रांसपोर्टर मुश्किल में हैं। उन्हें टोल टैक्स देना होगा।

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कोई नीति नहीं है, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। अगर अर्थव्यवस्था पर सरकार का हमला जारी रहा तो गरीबी के मामले में जम्मू-कश्मीर की स्थिति गुजरात से भी बदतर हो जाएगी।
विज्ञापन


हिजबुल सरगना सैयद सलाहुद्दीन के दो बेटों की बर्खास्तगी पर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मैं किसी का समर्थन नहीं कर रहा हूं। लेकिन आप किसी बच्चे को उसके पिता के कार्यों के लिए तब तक जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते जब तक कि आपके पास सबूत न हो। इस साल 20-25 को कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बारिश ने तोड़ा 32 साल का रिकॉर्ड, गांदरबल में बादल फटने से मची तबाही, देखिए तस्वीरें
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश से तबाही जैसा मंजर, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें