फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: एसआईयू ने टीआरएफ के तीन आतंकियों समेत 13 के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र, चार घर होंगे कुर्क

Sat, 03 Dec 2022 01:16 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

अधिकारियों के अनुसार 28 मई 2022 को पुलिस को सूचना मिली थी कि कमरवारी क्षेत्र के कुछ मकानों में टीआरएफ (लश्कर-ए-ताइबा) के सक्रिय आतंकी मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने पारिमपोरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
चार्जशीट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के 3 सक्रिय आतंकवादियों सहित 13 आरोपियों के खिलाफ श्रीनगर स्थित एनआईए अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। इसके अलावा आतंकियों को पनाह देने वाले चार घरों को कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, 28 मई 2022 को पुलिस को सूचना मिली थी कि बरथाना, कमरवारी क्षेत्र के कुछ मकानों में टीआरएफ (लश्कर-ए-ताइबा) के सक्रिय आतंकी मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने पारिमपोरा थाने में यूएपीए और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए छह लोगों को शुरुआत में गिरफ्तार किया।

इसके बाद शारिक वानी नाम के आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में यह सातों आरोपी प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद हैं। इसके अलावा मामले में आरोपी बनाए गए तीन आतंकी विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए। जबकि तीन अन्य आतंकी बासित, मोमिन और उमैस फरार हैं।
विज्ञापन


एसआईयू को जांच से पता चला है कि सभी आरोपियों ने सामूहिक रूप से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए साजिश रची। सभी आतंकी रिहायशी मकानों में पनाह लिए हुए थे। इन सभी मकानों को यूएपीए अधिनियम की धारा 25 के तहत कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें