फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: स्कॉस्ट सोपोर की छात्रा से छेड़छाड़, सहपाठियों ने किया प्रदर्शन, एचओडी को किया गया गिरफ्तार

Sat, 03 Dec 2022 01:07 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

विवि के अधिकारियों ने जांच पूरी होने तक आरोपी को निलंबित कर दिया है। पीड़ित छात्रा ने वीरवार को कृषि विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुश्ताक अहमद डार के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट) सोपोर (वडूरा) में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में शुक्रवार शाम को सहपाठियों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद विवि के अधिकारियों ने जांच पूरी होने तक आरोपी को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


पीड़ित छात्रा ने वीरवार को कृषि विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुश्ताक अहमद डार के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। स्कॉस्ट की डीन रेहाना हबीब कांत के अनुसार, छात्रा ने कृषि विभाग के अध्यक्ष के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दी है, जिसकी जांच की जा रही है।

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा, आरोपी को निलंबित कर दिया गया और जांच पूरी होने तक वेतन रोका गया है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें