फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: नार्को टेरर फाइनेंसिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आतंकियों के खिलाफ SIA ने दायर किया आरोप पत्र

Mon, 18 Mar 2024 05:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

एसआईए नार्को टेरर फाइनेंसिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जहां कई आतंकी संगठनों के साथ संबंध पाए गए हैं। इस मामले में आरोपपत्रित आरोपियों के अन्य सहयोगियों के खिलाफ आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसआईए ने दो नार्को टेरर फाइनेंसरों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। यह आरोपी अपने अन्य मददगारों के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर में नार्को टेरर फाइनेंसिंग मॉड्यूल के संचालन कर रहे थे।

विज्ञापन


नार्को टेरर फाइनेंसर जाहिद अहमद खोजा और जमीर अहमद लोन के खिलाफ एनआईए अधिनियम के तहत विशेष नामित यूएपीए अदालत में एनडीपीएस अधिनियम और यूएपीए के विभिन्न प्रावधानों के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है। जहीद अहमद खोजा को पिछले साल सितंबर में गिरफ्तार किया गया था।

उसके पास से 25 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 3.565 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी खेप जब्त की गई थी। जमीर अहमद लोन लश्कर का एक सक्रिय भगोड़ा आतंकवादी है, जो मूल रूप से कश्मीर का निवासी है और अब पाक अधिकृत कश्मीर में छिपा बैठा है।
विज्ञापन


जहीद और जमीर और अन्य ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के आतंकवादियों के साथ मिलकर सीमा पार से अवैध रूप से नशीले पदार्थों व प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी करके धन जुटाया। नार्को आय से वित्तीय रूप से आतंकवादी कृत्यों का समर्थन करने और आतंकवादी पारिस्थितिकी तंत्र को वित्त पोषित करने की आपराधिक साजिश रची।

बड़ी आपराधिक साजिश को अंजाम देने के लिए, दोनों और उनके अन्य सहयोगियों ने एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप्लिकेशन पर बातचीत से अल्पसंख्यक समुदायों पर लक्षित आतंकी कृत्यों को भी योजना बनाई।

आतंकी फंड का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में सक्रिय विभिन्न आतंकवादी संगठनों के निर्देशानुसार व्यक्तिगत संवर्धन और सरकारी भवनों, अल्पसंख्यक समुदायों / पुलिस कर्मियों के आवासीय घरों और एक राजनीतिक दल के कार्यालय को आग लगाने सहित आतंकवादी कृत्यों को आगे बढ़ाने के लिए किया गया था।

एसआईए नार्को टेरर फाइनेंसिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जहां कई आतंकी संगठनों के साथ संबंध पाए गए हैं। इस मामले में आरोपपत्रित आरोपियों के अन्य सहयोगियों के खिलाफ आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें