फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: गणतंत्र दिवस से पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा कड़ी, सुरक्षाबलों ने सांबा जिले में चलाया सर्च अभियान 

Sun, 16 Jan 2022 12:23 PM IST
विमल शर्मा एएनआई, सांबा

सार

सांबा जिले में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके अलावा कई लोगों से पूछताछ भी की। गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
 
विज्ञापन
search operation in Samba district - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस से पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जम्मू संभाग के साथ कश्मीर के कई इलाकों में भी सुरक्षाबल लगातार चेकिंग कर रहे हैं। रविवार को सांबा जिले में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ के जवानों गश्त की। इस दौरान कई लोगों से पूछताछ भी गई। जवानों ने सीमा से लगे इलाकों में सर्च अभियान भी चलाया। डीएसपी ऑपरेशन गुरु राम भारद्वाज ने बताया कि घुसपैठ रोकने और अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगातार गश्त की जा रही है। गणतंत्र दिवस के मौके पर इसे और तेज किया गया है। 

Jammu & Kashmir | Army, J&K Police, CRPF personnel carry out patrolling in Samba. "To upgrade security and prevent infiltration from the other side, short range patrolling including night patrolling is always underway," says Guru Ram Bhardwaj, DSP Operation pic.twitter.com/9TjlVSCSRe

— ANI (@ANI) January 16, 2022

एक दिन पहले ही रामगढ़ में पकड़ा गया था पाकिस्तानी नागरिक, रेंजर्स को सौंपा 
विज्ञापन

रामगढ़ इलाके में सीमा सुरक्षा बल ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की अग्रिम पोस्ट बल्लड से एक पाकिस्तानी नागरिक को उस समय दबोच लिया, जब वह भारतीय सीमा में घुस आया था। बाद में फ्लैग मीटिंग के बाद उसे पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया गया। उसकी शिनाख्त पाकिस्तान के नारोवाल जिले के अल्लाह रहीम के रूप में हुई है। वह गलती से सीमा पार कर आ गया था। 


रक्षा सूत्रों के अनुसार शनिवार दोपहर बीएसएफ की 51वीं वाहिनी के जवानों ने देखा कि एक व्यक्ति पाकिस्तान की ओर से बल्लड पोस्ट की जीरो लाइन से करीब दो सौ मीटर अंदर भारतीय सीमा में आ गया है। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

 

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह भूलवश सीमा पार कर गया था। इसके बाद पाकिस्तानी रेजरों के साथ बीएसएफ की ओर से फ्लैग मीटिंग की गई और युवक को रेंजर्स को सौंप दिया गया। पाकिस्तानी नागरिक का नाम अल्लाह रहीम पुत्र अब्दुल्ला निवासी पूर ब्राह्मणा, तहसील शकरगढ़ जिला नारोवाल पाकिस्तान बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें