फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पुंछ पहुंचे सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, सुरक्षा स्थिति जांची, तलाशी अभियान पांचवे दिन भी जारी

Mon, 25 Dec 2023 04:59 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने पुंछ का दौरा कर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। जिला पुंछ और राजोरी में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान सोमवार को पांचवें दिन भी जारी है। दोनों जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा चौथे दिन भी बाधित है। 
विज्ञापन
सैन्य अधिकारियों से बातचीत करते हुए सेना प्रमुख मनोज पांडे - फोटो : सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला पुंछ और राजोरी में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान सोमवार को पांचवें दिन भी जारी है। पुलिस, सेना, सीआरपीएफ के टीमें आतंकियों की तलाश में जुटी हुई हैं। दोनों जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा चौथे दिन भी बाधित है। वहीं, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे पुंछ में आतंकी हमले व जवानों के बलिदान के मद्देनजर सोमवार को जम्मू पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने राजोरी-पुंछ में हालिया आतंकवाद की घटनाओं तथा आतंकवाद निरोधक ग्रिड को मजबूत करने के संबंध में अधिकारियों के साथ मंथन किया। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने पुंछ सेक्टर का भी दौरा किया। सैन्य अधिकारियों ने उन्हें मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। सेना प्रमुख ने कमांडरों के साथ बातचीत की और उन्हें पेशेवर तरीके से ऑपरेशन चलाने और सभी चुनौतियों के खिलाफ दृढ़ और स्थिर रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

इससे पहले रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सेना प्रमुख जम्मू पहुंचे और बाद में बल की परिचालन तैयारियों और मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए राजोरी-पुंछ सेक्टर के लिए रवाना हुए। उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन और वरिष्ठ नागरिक प्रशासन और पुलिस अधिकारी निगरानी के लिए राजोरी-पुंछ में डेरा डाले हुए हैं। 
विज्ञापन

पुंछ जिले के सावनी क्षेत्र में आतंकी हमले वाली जगह के पास संदिग्ध परिस्थितियों में तीन ग्रामीणों की शवों की बरामदगी के मामले में सेना ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है। सेना ने प्रारंभिक तौर पर तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया है ताकि जांच निष्पक्ष हो सके। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस बीच पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें