दुष्कर्म के आरोपी की शुक्रवार राजोरी के दरहाल पुलिस थाने में मौत पर हंगामा हो गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने लॉकअप में फंदा लगाकर जान दे दी, वहीं परिजनों ने इसे यातनाएं देकर हत्या करने का मामला बताया। गुस्साए परिजनों ने राजोरी जीएमसी सड़क जाम कर दी। बाद में मजिस्ट्रियल जांच के आश्वासन पर मार्ग खुलवाया गया।
उसे लॉकअप के रोशनदान से टांगकर फंदा लगा लिया। पुलिस ने उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। जीएमसी राजोरी में डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
वहीं, जीएमसी में परिजन और लोग एकत्रित हो गए। देखते ही देखते गुस्साए लोगों ने जीएमसी राजोरी मुख्य मार्ग को जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि माजिद को यातनाएं देकर मारा गया है। इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए।
एसएसपी राजोरी मोहम्मद असलम ने कहा कि माजिद के खिलाफ दरहाल पुलिस थाने में दो मामले दर्ज थे। उसे गिरफ्तार करके आगे की जांच की जा रही थी। उसने लॉकअप में ही फंदा लगा कर जान दे दी। इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।