फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू संभाग में 18 से 22 दिसंबर तक डेरा डालेंगी महबूबा मुफ्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नेशनल क्रांफ्रेंस, कांग्रेस और भाजपा नेताओं की प्रदेश में बढ़ी सियासी सक्रियता के बीच पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी 18 से 22 दिसंबर तक जम्मू संभाग के दौरे पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

मुगल रोड के माध्यम से कश्मीर से सीधे राजोरी और पुंछ जिले से महबूबा मुफ्ती 18 दिसंबर को पुंछ जिले में पहुंचेगी। 19 दिसंबर को दिन भर राजोरी जिले में जनसभाएं करेंगी और पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा कर नेताओं को दिशानिर्देश जारी करेंगी।
20 दिसंबर को पीडीपी अध्यक्ष जम्मू जिले में पहुंचेंगी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व प्रमुख कार्यकर्ताओं से बैठकें करेंगी। कई प्रतिनिधिमंडलों से भी महबूबा मुफ्ती के मिलने का कार्यक्रम हैं। 21 दिसंबर को भी वह जम्मू जिले में रहकर सियासी गतिविधियां चलाएंगी।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री 22 दिसंबर को पार्टी कार्यालय गांधीनगर के बाहर जनसभा को संबोधित करेंगी। इस पांच दिवसीय दौरे को सफल बनाने के लिए पीडीपी के जम्मू संभागीय नेताओं की बैठकों का सिलसिला जारी है। प्रशासन को भी दौरा कार्यक्रमों की सूचना दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें