फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडगाम में चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बडगाम। जिला पुलिस ने चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात शातिरों को लाखों रुपये के चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। एक दिसंबर को थाना मागम में बटपोरा कनिहामा के निवासी गुलाम नबी शेख ने घर में चोरी की शिकायत दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी गौहर अहमद के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर कई स्थानों पर छापेमारी कर कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी इमरान हसन मीर मीर निवासी ककरपोरा मीरगुंड पट्टन ने चोरी के मामले में शामिल होने की बात कबूल कर ली और उसकी निशानदेही पर दो और साथियों को गिरफ्तारी किया गया, जिनकी पहचान यावर अब्बास मलिक निवासी निशात, एजाज अहमद मल्ला निवासी देवर परिहस्पोरा के रूप में हुई। तीनों से पूछताछ के बाद चोरी के सामान के साथ सैयद अख्तर शाह निवासी परिहसपोरा पट्टन, अहद गुरु निवासी नारायण बाग गांदरबल और इरफान हुसैन सोफी निवासी डब गांदरबल को काबू किया।
विज्ञापन

जांच में एक और आरोपी का नाम सामने आया, जिसकी पहचान जुल्फकार अहमद डार निवासी चेनबाल मीरगुंड पट्टन के रूप में हुई, जो चोरी की वारदातों के लिए अपने वाहन का प्रयोग करता था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने और किन वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें