फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंधावा को नोटिस पर आज रखना है अपना पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा के विशेष धर्म के खिलाफ टिप्पणी मामले में भाजपा की अनुशासन समिति सोमवार आठ नवंबर को बैठक कर फैसला लेगी। इस मामले में रंधावा को रविवार तक अपना पक्ष रखने का समय दिया गया है।
विज्ञापन

समिति के सूत्रों के अनुसार विक्रम रंधावा के आग्रह पर उन्हें कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए दो दिन का और समय दिया गया था। समिति के अध्यक्ष सुनील सेठी की अध्यक्षता में आठ नवंबर को अनुशासन कमेटी की बैठक होगी, जिसमें पूरे मामले पर गौर करने के बाद फैसला लिया जाएगा। बता दें कि प्रदेश भाजपा की अनुशासन समिति ने पूर्व एमएलसी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता विक्रम रंधावा के सोशल मीडिया पर एक विशेष धर्म के खिलाफ उनकी वायरल हुई नफरत भरी स्पीच को पार्टी के लिए बर्दाश्त करने लायक न मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए रंधावा को पार्टी में सभी पदों से मुक्त कर चुके हैं। ऐसे में अगर समिति रंधावा के जवाब से संतुष्ट नहीं हुई तो उन पर प्राथमिक सदस्यता छिनने की तलवार भी लटक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें