फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का प्रकोप: जम्मू-कश्मीर में अचानक बढ़े डेंगू के मरीज, कुल संख्या पहुंची 1139, केंद्रीय टीम ने किया दौरा 

Sun, 07 Nov 2021 01:26 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच केंद्रीय विशेषज्ञों ने टीम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू सहित अन्य अस्पतालों में डेंगू प्रबंधन का जायजा लिया। रविवार को टीम कठुआ और सांबा जिले के अस्पतालों का निरीक्षण करेगी। 
 
विज्ञापन
डेंगू से बचाव के लिए छिड़काव करता निगम कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में डेंगू का प्रकोप जारी है। शनिवार को जम्मू शहर के विभिन्न स्थानों से आठ नए डेंगू के मामले मिले। जिले में यह आंकड़ा 686 तक पहुंच गया है, जबकि प्रदेश में अब तक 1139 मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार को दो केंद्रीय विशेषज्ञों में वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक शाजिया बफाई और केंद्रीय विशेषज्ञ महेश चंद्र कौशिक ने जम्मू में डेंगू प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का दौरा करने के साथ जमीनी स्तर पर बचाव उपायों का निरीक्षण किया। रविवार को यह टीम जिला कठुआ और सांबा का दौरा करेगी।

विज्ञापन


केंद्रीय टीम में शामिल सदस्यों ने अस्पताल के इंतजाम जाने 
केंद्रीय विशेषज्ञों ने जीएमसी जम्मू का दौरा कर डेंगू प्रबंधन का निरीक्षण किया। जीएमसी की माइक्रोबायोलॉजी लेबोरेटरी में डेंगू के एलिजा टेस्ट किए जा रहे हैं। अस्पताल के नए इमरजेंसी ब्लॉक में दो फ्लोर डेंगू मरीजों के लिए समर्पित हैं। दोनों फ्लोर पर 34-34 बेड स्थापित किए हैं। विशेषज्ञों ने डेंगू मरीजों के लिए सभी जरूरी उचित चिकित्सा इंतजाम करने के निर्देश दिए। 

मच्छरों के खात्मे के बारे में अधिकारियों से जाना 
विशेषज्ञों ने सरवाल अस्पताल का भी दौरा कर डेंगू प्रबंधन की जानकारी ली। विशेषज्ञों ने सरवाल और बख्शी नगर इलाके में जमीनी स्तर पर मच्छरों के खात्मे के लिए किए गए प्रबंध को देखा। इन दो इलाकों से बड़ी संख्या में डेंगू के मामले मिले हैं।  इसके अलावा जानीपुर, शक्ति नगर, त्रिकुटा नगर, शास्त्री नगर, तालाब तिल्लो आदि इलाके भी डेंगू से प्रभावित हैं। 
विज्ञापन


संभाग में हो चुकी है अब तक चार लोगों की मौत 
विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ अलग से डेंगू प्रबंधन पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। डेंगू से आधिकारिक तौर पर अब तक जम्मू संभाग में चार मौतें हो चुकी हैं। इनमें जम्मू शहर के विभिन्न इलाकों से दो मौतें हुई हैं। जम्मू के अलावा जिला कठुआ और सांबा डेंगू से अधिक प्रभावित हैं। विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर के आगे बढ़ने के साथ डेंगू मामलों में गिरावट होना शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें