फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी: जम्मू कश्मीर पुलिस भर्ती प्रक्रिया 4 मार्च से, दो महिला और दो बॉर्डर बटालियनों में 325 पद खाली 

Wed, 02 Mar 2022 05:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुलिस महकमे में महिला और बॉर्डर बटालियन में कांस्टेबल पद पर भर्ती होगी। 4 मार्च से पुलिस विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करने का लिंक जारी होगा।
विज्ञापन
jammu kashmir police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस महकमे में महिला और बॉर्डर बटालियन में कांस्टेबल पद पर भर्ती होगी। 4 मार्च से पुलिस विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करने का लिंक जारी होगा। कुल चार बटालियन में प्रत्येक में 325 पद जाएंगे। वर्ष 2018 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के लिए चार बटालियन की भर्ती करने की मंजूरी दी थी।

विज्ञापन


इसमें दो बार्डर और दो महिला बटालियन शामिल हैं। इन बटालियन के लिए लिखित परीक्षा को छोड़कर बाकी सभी औपचारिकताएं हो चुकी थीं। इसी बीच कोविड की पाबंदियां और अन्य कारणों से इस भर्ती को दोबारा कराने का आदेश दिया गया।

अब 4 मार्च से फिर से भर्ती प्रक्रिया होगी। उधर, पिछली भर्ती में शारीरिक जांच पास करने वाले मांग कर रहे हैं कि उनकी लिखित परीक्षा हो और दोबारा होने वाली भर्ती की अधिसूचना को रद्द किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें