फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 हजार करोड़ से सुधरेगा बिजली ढांचा - गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। केंद्रीय बिजली एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में बिजली ढांचा सुधारने के लिए 12 हजार करोड़ का पैकेज मंजूर किया है। इससे प्रदेश में बिजली क्षेत्र मजबूत होगा, जिससे लोगाें को राहत मिलेगी। सांबा जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मंत्री ने दूसरे सर्वोच्च वीरता पुरस्कार महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर राजिंद्र सिंह को उनके पैतृक गांव बगूना पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री के साथ सांसद जुगल किशोर शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

मंत्री ने नाबार्ड के तहत दो करोड़ की लागत से बन रहे प्राथमिक चिकित्सा केंद्र भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र बनने से लगभग चार हजार लोगों को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संबंधी लाभ होगा।
गुर्जर ने कहा कि मोदी सरकार में मंत्री जनता के बीच जाकर सरकारी योजनाओं पर हो रहे अमल का निरीक्षण कर रहे हैं। इसमें लोगों से फीडबैक लेने और उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को केंद्र की प्राथमिकता मिल रही है, जिसके चलते यह प्रदेश विकास के रास्ते पर अग्रसर है। केंद्र के सहयोग से प्रदेश आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छूता नजर आएगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व गुर्जर ने बगूना गांव का दौरा कर जन प्रतिनिधियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने पावर ग्रिड स्टेशन सिडको सांबा के कामकाज का निरीक्षण किया। उनके साथ जिला विकास परिषद के अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा, उपायुक्त सांबा अनुराधा गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें