जम्मू में अपराधा शाखा ने एक फर्जी अफसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को राजभवन में तैनात सरकारी अधिकारी बताता था। उसके पास से फर्जी पहचान पत्र (आईडी), मुहर और अन्य आपत्तिजनक समाग्री भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
अपराध शाखा ने बताया कि साइबर अपराध जांच केंद्र उत्कृष्टता (सीआईसीई) की एक टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को ठगने के लिए खुद को राजभवन में तैनात अवर सचिव बताता था। उसकी पहचान मध्य कश्मीर के गांदरबल के वास्कोरा गांव का निवासी फिरदौस अहमद वागे के रूप तौर पर हुई है।
पुलिस स्टेशन सीआईसीई में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। बयान में कहा गया है कि गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से फर्जी पहचान पत्र, मुहर और अपराध में इस्तेमाल किए गए अन्य दस्तावेजों सहित कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।