भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि तीन परिवारों ने कश्मीर घाटी को आतंक का राजधानी बना दिया था, लेकिन अब पीएम मोदी के नेतृत्व में इसे टूरिज्म कैपिटल के तौर पर विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
तरुण चुघ ने मुफ्ती, गांधी और अब्दुल्ला परिवार को घेरा। उन्होंने कहा कि तीन परिवारों ने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए कश्मीर को हिंसा की आग में झोंके रखा। लेकिन अब अनुच्छेद 370 के हटने के बाद प्रदेश में शांति स्थापित हो रही है। जम्मू कश्मीर में बड़े स्तर पर विकास हो रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर में शांति और विकास के लिए महज पसीना ही नहीं, बल्कि पार्टी के लोगों ने खून भी बहाया है। भारतीय जनता पार्टी ने जो बलिदान दिए हैं, उनकी लंबी गाथा है। पीएम मोदी के दौरे को लेकर तरुण चुघ ने कहा कि इस पर जल्दी ही जानकारी आधिकारिक तौर पर जारी की जाएगी।