फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेकेआरटीसी ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के लिए शुरू की बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डेढ़ वर्ष के लंबे समय बाद अंतरराज्यीय रूट पर बसों का परिचालन शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। यात्रियों की संख्या के देखते हुए हुई बसों को चलाया जा रहा है। त्योहरी सीजन के मद्देनजर बसों की संख्या को बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इसके साथ बाहरी राज्यों से आने वाली बसें भी जम्मू और कटड़ा पहुंच रही हैं। अंतरराज्यीय रूट पर बसों का परिचालन शुरू होने से आम लोगों को काफी सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने डेढ़ वर्ष बाद अंतरराज्यीय बस सेवा को शुरू करने की अनुमति दी है। परिचालन की अनुमति मिलने के बाद बाहरी राज्यों की बसें भी प्रदेश में पहुंच रही हैं। इन बसों की संख्या हालांकि कम है, लेकिन इनके बढ़ने की उम्मीद है। जेकेआरटीसी के अंतरराज्यीय रूट के मैनेजर तेजेंद्र सिंह ने कहा कि हमने अपने सभी अंतरराज्यीय रूट पर बस सेवा शुरू कर दी है। अभी यात्रियों की संख्या कम है इसलिए हर रूट पर एक से दो बसें ही चलाई जा रही हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही बसों की संख्या में वृद्धि करेंगे। जम्मू बस स्टैंड पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल राज्यों से सरकारी बसें भी यात्रियों के साथ जम्मू पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें