फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल पेश कर रही पल्ली पंचायत में आ सकते हैं पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। हर घर में नल से पानी, आवास योजना के सभी लाभार्थियाें को राशि वितरण हो या फिर जल संचय और सरकारी स्कूल में बच्चों की संख्या। सरकारी योजनाओं से व्यापक बदलाव लाने वाली पल्ली पंचायत में अगले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौरा कर सकते हैं। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। सांबा जिले की पल्ली पंचायत को सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत की सूची में शामिल किया गया है, जिसे जल्द ही सर्वेश्रेष्ठ घोषित किया जा सकता है। पल्ली पंचायत में प्रधानमंत्री मोदी का दौरा प्रस्तावित है, जिसे लेकर प्रदेश सरकार के आला अफसरों के दौरे शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार प्रशासनिक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पंचायत के चयन को लेकर इन दिनों सर्वे चल रहा है। इस दौरान पंचायत के विकास, शैक्षिक, आर्थिक स्तर पर जानकारी लेकर सूची तैयार की जा रही है। उस सूची में जिला सांबा की पंचायत पल्ली भी शामिल है। प्रशासनिक अधिकारी इस पंचायत का दौरा कर रहे हैं।
---
मुख्य सचिव समेत कई अफसरों ने किया निरीक्षण
रविवार शाम को मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता, आयुक्त सचिव मनदीप कौर, उपायुक्त अनुराधा गुप्ता और सहायक आयुक्त सिद्धार्थ धीमान ने अधिकारियों के साथ पंचायत पल्ली का दौरा किया। मुख्य सचिव ने सरपंच रणधीर शर्मा से पंचायत के कार्यों को लेकर विस्तार से बातचीत की। सरपंच ने बताया कि उन्होंने किस तरह से वाटर हार्वेस्टिंग पर काम किया है। व्यर्थ बहते पानी को सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। गांव में तालाब का जीर्णोद्धार किया है। तालाब के आसपास सैरगाह भी बनाई गई है।
विज्ञापन

पंचायत पल्ली में सभी 11 कच्चे घरों के मालिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि का वितरण हो गया है। हर घर में नल से जल का भी सपना पूरा करते हुए सभी घरों को कनेक्शन दे दिया गया है।
---
सरकारी स्कूल में पढ़ाई को तरजीह
उम्मीद के 30 समूहों में 300 महिलाएं
सरपंच ने बताया कि सरकारी स्कूल में बच्चों के दाखिले को प्रेरित करने के लिए उन्होंने अपने बच्चे का स्कूल में दाखिला करवाया। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इस पहल के बाद पंचायत पल्ली के सरकारी स्कूल में काफी लोगों ने अपने बच्चों को स्कूल में दाखिल कराया है। वहीं, महिलाओं को उम्मीद स्कीम के तहत रोजगार के लिए 30 समूह बनाए गए हैं, जिनमें 300 महिलाओं ने भाग लिया है। युवाओं के लिए खेल मैदान बनाया गया है और उसमें प्रतियोगिताएं हो रही हैं।
------
मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने पंचायत पल्ली में हुए कार्यों को लेकर सरपंच रणधीर शर्मा और पंचों की तारीफ की। पंचायत पल्ली के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने बताया कि अगले माह बड़े स्तर की रैली का आयोजन पंचायत में किया जा सकता है।। इसके लिए आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ जाएगी। उन्होंने सरपंच से खेलकूद में युवाओं को हर संभव मदद मुहैया कराने की भी बात कही।
-------
प्रशासनिक अधिकारियों का एक माह से पंचायत में आना-जाना लगा है। पंचायत में हुए तरक्की के कार्यों को लेकर निरंतर बात की जा रही है। अन्य किसी भी जरूरत के लिए उनको पूछा जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के दौरे से यही प्रतीत हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचायत पल्ली का दौरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

-रणधीर शर्मा, सरपंच, पंचायत पल्ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें