फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के तीन निदेशालयों का बदला नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। समाज कल्याण विभाग जम्मू-कश्मीर के अंतर्गत चल रहे तीन निदेशालयों का नाम बदल गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद की बैठक में निदेशालयों की पारिभाषिकी बदलने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है।
विज्ञापन

फैसले के तहत समग्र बाल विकास सेवा निदेशालय (आईसीडीएस) का नाम बदलकर मिशन पोषण निदेशालय, समग्र बाल सुरक्षा योजना निदेशालय (आईसीपीएस) का नाम बदलकर मिशन वात्सल्य निदेशालय और महिला राज्य स्त्रोत निदेशालय (एसआरसीडब्ल्यू) का नाम मिशन शक्ति निदेशालय कर दिया गया है। प्रशासनिक परिषद ने समाज कल्याण विभाग के तहत निदेशालयों की पारिभाषिकी बदलने का उद़्देश्य केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में विभिन्न समाज कल्याण योजनाओं को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाया जाना बताया है ताकि सभी योजनाओं का कार्यान्वयन बेहतर तरीके से हो सके।
केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं को तीन निदेशालयों में नए सिरे से आवंटित किया जाएगा। पोषण अभियान निदेशालय में समग्र बाल विकास योजनाओं, किशोरी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय क्रच योजना का कार्यान्वयन होगा।
विज्ञापन

वहीं, मिशन वात्सल्य निदेशालय में समग्र बाल सुरक्षा सेवा, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट का कार्यान्वयन होगा। इसी तरह मिशन शक्ति निदेशालय में वन स्टाप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, स्वधर ग्रह, विधवा ग्रह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व अन्य महिला कल्याणकारी योजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। अब तक निदेशालय किसी एक योजना के नाम पर ही चल रहे थे। बैठक में उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें