जम्मू। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के पिछले चौबीस घंटों में 38 नए मामले सामने आए हैं। इनमें जम्मू संभाग से 25 व कश्मीर संभाग से 13 मामले हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पिछले 24 घंटे में 9905 लोगों के कोविड टेस्ट किए। इसमें 38 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 21 नए मामले सामने आए हैं। कठुआ में एक और सांबा में तीन नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। कश्मीर संभाग की बात करें तो श्रीनगर जिले में सात और बडगाम में दो, कुपवाड़ा से तीन व गांदरबल से एक नया मामला सामने आया है। हालांकि 27 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमित मरीजो की संख्या ज्यादा होने की वजह से सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 220 पहुंच गई है। जम्मू संभाग में 141 व कश्मीर संभाग में 79 मरीजों का उपचार चल रहा है। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण से अब तक प्रदेश में 4755 लोग दम तोड़ चुके हैं।