फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज से कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से 5 से 8 डिग्री तक गिर गया है। जम्मू में सोमवार को हल्की बारिश के बाद मौसम साफ रहा। प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम खराब होने की सूरत में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा बना रहेगा।
विज्ञापन

जम्मू में सोमवार की शुरुआत बादलों के साथ हुई। सुबह हल्की बारिश के साथ लग रहा था कि इंद्रदेव मेहरबान होंगे, लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। हालांकि मौसम के करवट बदलने से तपिश का अधिक अहसास नहीं हुआ। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री गिरकर 33.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह बनिहाल में दिन का पारा 17.0, बटोत में 18.5, कटड़ा में 29.6 और भद्रवाह में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का पारा 18.2, पहलगाम में 13.8 और गुलमर्ग में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 19.0 और कारगिल में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें