फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएस पुरा के 35 सरपंच और पंचों ने थामा आप का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आरएस पुरा के 35 सरपंचों और पंचों ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। वहीं, पता चला है कि सांबा, उधमपुर, रामनगर के पूर्व विधायक, जम्मू शहर के दिग्गज नेता, जम्मू के एक डीडीसी सदस्य, कश्मीर के एक पूर्व सांसद भी वीरवार या शुक्रवार को आप में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट के आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमित कपूर ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कई बड़े नेता नई दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। प्रदेश के लोग पहले क्षेत्रीय पार्टियों से दुखी थे, अब भाजपा और कांग्रेस से भी ऊब चुके हैं। प्रदेश के लोगों को पता चल चुका है कि अब उनकी परेशानियों का हल सिर्फ आम आदमी पार्टी के पास है। यहीं एक कारण है कि पार्टी के साथ लगातार लोग जुड़ रहे हैं। कई बड़े नेता पार्टी के संपर्क में हैं और आने वाले दिनों में यह लोग पार्टी से जुड़ेंगे।
अमित कपूर ने बताया कि एक दो दिन में जम्मू में 700 से ज्यादा पूर्व सरपंच, पंच, पूर्व नौकरशाह, नेता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। एक साथ 700 से ज्यादा लोगों को ज्वाइन कराया जाएगा। यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें