फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सिसौदिया से मिले हर्ष देव, आप में जाने के कयास

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नेशनल पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन व पूर्व शिक्षा मंत्री हर्षदेव सिंह ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता व दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

हर्षदेव सिंह ने बुधवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात कर राजनीति को गर्म कर दिया। पिछले दिनों पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह व प्रधान भीम सिंह के बीच मतभेद देखने को मिला था। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वह पार्टी छोड़ सकते हैं। पैंथर्स पार्टी के पूर्व सदस्य बलवंत सिंह मनकोटिया भी आम आदमी पार्टी में शामिल होने की तैयारी में हैं। दिल्ली में डेरा डाले हर्षदेव सिंह अगले एक-दो दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात करेंगे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात में हर्षदेव ने जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक हालात, पैंथर्स पार्टी की भूमिका, परिसीमन की प्रक्रिया, चुनाव, सुरक्षा हालात से लेकर अपने राजनीतिक करियर पर विस्तार से चर्चा की है। हर्षदेव सिंह 1996 में पहली बार विधायक बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें