फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 दिन बाद न्यूनतम 104 मामले, कश्मीर में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोविड की तीसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश में सोमवार को 72 दिन बाद न्यूनतम 104 नए संक्रमित मामले मिले, इससे पहले 21 फरवरी 2020 को भी 104 मामले मिले थे, जिसके बाद संक्रमण का प्रसार बढ़ा। पिछले चौबीस घंटे में कश्मीर संभाग में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। दोनों राजधानी जम्मू और श्रीनगर में भी संक्रमित मामलों में गिरावट आई है। प्रदेश में सक्रिय मामले घटकर 1692 पहुंच गए हैं। जिला रियासी, पुंछ, शोपियां, कुलगाम, गांदरबल, बांदीपोरा, पुलवामा और बडगाम में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला।
विज्ञापन

जिला डोडा में सर्वाधिक 29 संक्रमित मामले मिले। इसी तरह किश्तवाड़ में 24 मामले मिले हैं। जिला जम्मू में 13, उधमपुर में 12, श्रीनगर में 12 संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश में 4838 कोविड समर्पित बिस्तरों पर 1.22 फीसदी से 59 ही मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें