फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.कोविड पाबंदियों में जारी रहेंगी पर्यटन गतिविधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोविड की तीसरी लहर में पर्यटकों के लिए पर्यटन गतिविधियां जारी रहेंगी, लेकिन उन्हें गंभीरता से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। सप्ताहांत पाबंदियों में पर्यटकों के लिए कोई पाबंदी नहीं होगी। कोविड की मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आगामी इंडोर के बजाय आउटडोर गतिविधियों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके लिए होटल, ट्रैवल सहित पर्यटन व्यवसाय से जुड़े अन्य लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव सरमद हफीज ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर सीधे तौर पर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है, लेकिन मौजूदा कोविड परिस्थितियों को देखते हुए कुछ कोविड प्रोटोकॉल बनाए गए। इसके लिए संबंधित जिला प्रशासन अपने स्तर पर पाबंदियों का पालन करवा रहे हैं। ओमिक्रॉन जैसे कोविड के नए स्वरूप का तेजी से प्रसार हो रहा है, जिसके लिए इंडोर गतिविधियों को कम से कम करवाने को कहा गया है। अगर बड़ी जरूरी पर्यटन इंडोर गतिविधियां करवानी भी हैं तो उन्हें कोविड प्रोटोकॉल के तहत करवाया जाएगा। जम्मू संभाग के प्रमुख पर्यटन स्थल पटनीटॉप, सुरईंसर, वैष्णो देवी, शाहदरा शरीफ, शिव खोड़ी आदि स्थलों पर पर्यटकों और यात्रियों के स्वास्थ्य की कड़ी निगरानी की जा रही है। कई जगहों पर एंट्री के लिए कोविड परीक्षण को अनिवार्य बनाया गया है, ताकि पर्यटन स्थलों पर संक्रमण का प्रसार न हो। सार्वजनिक भीड़ को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आउटडोर पर्यटन गतिविधियों को अधिक प्राथमिकता दी जाएगी।
वैष्णो देवी में सबसे अधिक यात्री पहुंचे
कोविड की दूसरी लहर के बाद अगस्त 2021 से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन क्षेत्र में फिर गति आई है। इसमें तीर्थ और अन्य पर्यटन में लाखों यात्री और पर्यटक पहुंचे। जिसमें अधिकांश घरेलू पर्यटक रहे। जम्मू संभाग के ही प्रमुख तीर्थ और पर्यटन स्थलों पर करीब एक करोड़ लोग पहुंचे। इसमें सबसे अधिक वैष्णो देवी के तीर्थ स्थल पर आए। यहां करीब 55 लाख से अधिक तीर्थ यात्री आए। इसी तरह रियासी स्थित शिव खोड़ी तीर्थ स्थल पर 15 लाख से अधिक यात्री, राजोरी स्थित तीर्थ स्थल शाहदरा शरीफ में 12 लाख से अधिक और प्रमुख पटनीटॉप में 6 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे।
विज्ञापन

पर्यटन निदेशक जम्मू विवेकानंद राय ने बताया कि पर्यटन गतिविधियों को रोका नहीं गया है, लेकिन आगामी कोविड परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए पर्यटन संबंधी योजनाओं पर काम किया जाएगा। इसमें निरंतर सीमित गतिविधियां जारी रखी जाएंगी। शहर के प्रमुख बागे बाहू में लाइट एंड साउंड लेजर शो का भी जल्द उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें