फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनें रद्द होने से विंटर पर्यटन सीजन पर पड़ने लगी मार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पिछले कई दिन से किसानों के प्रदर्शन के चलते प्रदेश में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने के कारण पर्यटकों की आमद घट गई है। जो पर्यटक प्रदेश में मौजूद हैं वे भी किसी तरह से अपने गंतव्य तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। इसका सीधा असर पर्यटन से जुड़े व्यवसाय पर पड़ा है। इन व्यवसायियों का कहना है कि अगर आगामी दिनों में ट्रेनों का आवागमन सामान्य नहीं हुआ तो विंटर पर्यटन सीजन पर भी मार पड़ सकती है। क्रिसमस और नए साल के आवागमन पर लाखों पर्यटक जम्मू कश्मीर में पहुंचते हैं। इसमें अधिकांश तीर्थ पर्यटक श्री माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आते हैं। पटनीटॉप सहित कश्मीर के अन्य पर्यटन स्थलों पर भी सैलानी पहुंचते हैं। इनमें अधिकांश पर्यटक रेल मार्ग से जम्मू और कटड़ा तक पहुंचकर अन्य पर्यटन स्थलों की ओर रवाना होते हैं।
विज्ञापन

ऑल जम्मू होटल एंड लॉजेस एसोसिएशन के प्रधान पवन गुप्ता ने कहा कि कोविड महामारी के बाद हालात थोड़े सामान्य होने पर होटल व्यवसाय पटरी पर आया था। अब दोबारा ट्रेनों के बंद होने से होटल खाली हो गए हैं। उन्हें महाराष्ट्र, केरल आदि राज्यों से पर्यटक फोन करके पूछ रहे हैं कि जम्मू में ट्रेनें आ रही हैं या नहीं। अभी तक जम्मू-कश्मीर में नए साल के कार्यक्रमों के लिए पर्यटक बुकिंग भी नहीं करवा रहे हैं। ट्रेनों का परिचालन सामान्य नहीं होता है तो विंटर सीजन में होटल उद्योग पर मार पड़ेगी।
सरकार किसानों के मसले को हल करे
टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन के प्रधान आशुतोष गुप्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में नए साल के आसपास के सीजन में टूर एंड ट्रैवल का कारोबार अच्छा रहता है। ट्रेनें बंद होने के कारण पर्यटक नहीं पहुंच रहे हैं। इसमें टूर एंड ट्रैवल की बुकिंग भी नहीं हो रही। सरकार को किसानों के मसलों को हल करके ट्रेनों का आवागमन सामान्य बनाना चाहिए। इस साल जम्मू संभाग के पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर अब तक करीब एक करोड़ घरेलू व देशभर से पर्यटक पहुंच चुके हैं। इसमें सबसे अधिक तीर्थ यात्री वैष्णो देवी के लिए आए हैं। इसके बाद तीर्थ स्थल शिवखोड़ी में भी पर्यटकों ने रुझान दिखाया है। हालांकि कोविड महामारी के कारण गिने चुने ही विदेशी पर्यटक पहुंचे हैं, लेकिन इस बार विंटर सीजन में विदेशी पर्यटकों के आने की उम्मीद थी। ट्रेनों के रद्द होने के कारण पर्यटक न के बराबर पहुंच रहे हैं। पर्यटन विभाग की ओर से जल्द पटनीटॉप में विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ कश्मीर के पर्यटन स्थलों पर भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें