फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में दिखेंगे जम्मू-कश्मीर के कई सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आईपीएल-2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में किया जाएगा। इस बार आईपीएल में जम्मू-कश्मीर की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है। प्रदेश के पांच खिलाड़ियों को विभिन्न आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने ट्रायल के लिए बुलाया है। ये सभी पांच खिलाड़ी जम्मू और कश्मीर संभाग के दूरदराज इलाकों के रहने वाले हैं। इन खिलाड़ियों ने जेकेसीए के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर इन्हें ट्रायल के लिए बुलाया गया है। इन पांच खिलाड़ियों में बल्लेबाज हिनान मलिक, तेज गेंदबाज आकिब नबी, ऑलराउंडर नासीर लोन, तेज गेंदबाज वसीम बशीर और स्पिन गेंदबाज आबिद मुश्ताक शामिल हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज हिनान मलिक को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आगामी ऑक्शन को देखते हुए ट्रायल के लिए बुलाया है। हिनान जेकेसीए की सीनियर टीम का हिस्सा और किश्तवाड़ के रहने वाले हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्राफी में हिनान ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। उनके ट्रायल 26 और 27 दिसंबर को मुंबई में होंगे। वहीं तेज गेंदबाज आकिब नबी को मुंबई इंडिया ने ट्रायल के लिए बुलाया है, नबी उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले के रहने वाले हैं। स्पिन गेंदबाज आबिद मुश्ताक को भी मुंबई इंडिया ने ट्रायल के लिए बुलाया है। आबिद मुश्ताक भद्रवाह के रहने वाले हैं, हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा को साबित किया था।
विज्ञापन

वहीं, पहलगाम एक्सप्रेस के नाम से प्रसिद्ध वसीम बशीर को कोलकाता नाइट राडर्स ने ट्रायल के लिए बुलाया है। वसीम का ट्रायल 25 और 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। अंडर-25 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर नासीर लोन को भी मुंबई ने ट्रायल के लिए बुलाया है। नसीर लोन गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन करते हैं। इन खिलाड़ियों के ट्रायल सफल होने से इस बार आईपीएल में जम्मू-कश्मीर की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है। अब्दुल समद और उमरान मलिक सनराइजर्स हैदराबाद के साथ पहले ही जुटे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को सरनाइजर्स हैदराबाद में रिटेन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें